Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि और वरिष्ठ पत्रकार श्री ललित सुरजन...

मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि और वरिष्ठ पत्रकार श्री ललित सुरजन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया : मुख्यमंत्री ने कहा: छत्तीसगढ़ ने आज अपना एक सपूत खो दिया

216
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 2 दिसंबर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि और वरिष्ठ पत्रकार श्री ललित सुरजन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री ललित सुरजन जी के निधन की सूचना ने स्तब्ध कर दिया है। आज छत्तीसगढ़ ने अपना एक सपूत खो दिया। सांप्रदायिकता और कूपमंडूकता के खिलाफ देशबंधु के माध्यम से जो लौ मायाराम सुरजन जी ने जलाई थी, उसे ललित भैया ने बखूबी आगे बढ़ाया। पूरी जिंदगी उन्होंने मूल्यों को लेकर कोई समझौता नहीं किया। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। ललित भैया को मैं छात्र जीवन से ही जानता था और राजनीति में आने के बाद समय-समय पर मार्गदर्शन लेता रहता था। वे राजनीति पर पैनी नजर रखते थे और लोकतंत्र में उनकी गहरी आस्था थी। नेहरू जी के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा मुझे बहुत प्रेरित करती थी। उनके नेतृत्व में देशबंधु ने दर्जनों ऐसे पत्रकार दिए हैं, जिन पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों को गर्व हो सकता है।