Home खेल World Para Athletics Championship 2025: दिल्ली में दिखेगा पैरालंपियनों का दम

World Para Athletics Championship 2025: दिल्ली में दिखेगा पैरालंपियनों का दम

76
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

शनिवार से दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है। इस दौरान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीट प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। इसमें ब्लड जम्पर, सीरियल मेडलिस्ट और व्हीलचेयर मैराथन के दिग्गज शामिल हैं।

वहीं मेजबान टीम ने दिल्ली में होने वाले इस आयोजन के लिए रिकॉर्ड 73 सदस्यीय दल उतारा है। ये सभी खिलाड़ी खेलों के इस महाकुंभ में अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी। खेलों के आगामी संस्करण में 186 पदक स्पर्धाएं होंगी जनमें 101 पुरुषों के लिए जबकि 84 महिलाओं के लिए और एक मिश्रित श्रेणी की स्पर्धा होगी।

बता दें कि, भारत पहली बार 2024 में जापान के कोबे में आयोजित इस प्रतियोगिता में 17 पदक जीतने में सफल रहा था। अब वह घरेलू धरती पर बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेगा।

ट्रैक स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, मैराथन, 4×100 मीटर मिश्रित रिले, पुरुषों की ऊंची कूद और लंबी कूद स्पर्धाएं शामिल हैं और उन्हें टी से दर्शाया जाएगा। जबकि मैदानी स्पर्धाओं में गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक और क्लब थ्रो स्पर्धाएं शामिल हैं जिन्हें F से दर्शाया जाएगा।