Home छत्तीसगढ़
47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल*

 

*राज्योत्सव का गरिमापूर्ण समापन, तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम*

 

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा परिवारों को उपमुख्यमंत्री ने सौंपी आवास की चाबी*

 

*रायपुर, .

राज्योत्सव के अंतिम दिवस की संध्या, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और भक्ति भावना के रंग में सराबोर रही। लोक-परंपरागत गीतों, जसगीत और छॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के गानों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। राज्योत्सव के तीसरे दिन आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ विधिवत रूप से किया।

कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में न केवल स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा के प्रदर्शन का केंद्र बना, बल्कि इसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोक परम्परा के संगम को नई ऊंचाइयां प्रदान की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा परिवारों को आवास की चाबी सौंपी और नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण और नमन करने का है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज आत्मविश्वास, नवाचार और विकास का प्रतीक बन चुका है, यह हम सभी के सामूहिक प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों की यात्रा को देखें तो छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार अन्य प्रदेशों की तुलना में कहीं आगे है। हम कबीरधाम जिले में लोगों के लिए जनसुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं। जिले में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की दृष्टि से एक बड़ी अधोसंरचना के रूप में मेडिकल कॉलेज तैयार होने जा रहा है। यहां जिला अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़कर 220 की जा रही है। इसके साथ ही क्रिटिकल केयर सहित मेडिकल कॉलेज के मानकों के अनुरूप सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले के स्कूलों में स्मार्ट क्लास से पठन पाठन को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिले में 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के बाद से ही विकास की दिशा में सतत प्रगति कर रहा है। पिछले 25 वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिले के प्रगतिशील किसानों ने अपने परिश्रम और नवाचार से उन्नत कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। किसानों के हित में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, ताकि खेती को और अधिक समृद्ध और उत्पादक बनाया जा सके।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित छत्तीसगढ़ आज अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत महोत्सव मना रहा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने इन वर्षों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। इस मंच पर बांस गीत जैसे छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती पारंपरिक संस्कृति को न सिर्फ जीवंत किया गया बल्कि नई पीढ़ी के सामने उसकी समृद्ध लोक पहचान को भी उभारा गया है। कलेक्टर ने कलाकारों के उत्साह और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छत्तीसगढ़ की माटी, लोक स्वर और परंपराओं को संजोए रखने का सबसे सुंदर माध्यम हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्री बालक राम किनकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र साहू, श्री लोकचंद साहू, श्री मानीराम साहू, रिंकेश वैष्णव, श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री नितेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।