Home छत्तीसगढ़ रेत एवं गिट्टी खनिज के अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने...

रेत एवं गिट्टी खनिज के अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर 9 वाहनों पर की गई जप्ती की कार्रवाई

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 07 नवम्बर 2025

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा बीते दिनों निरीक्षण के दौरान रेत एवं गिट्टी खनिज के अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 7 ट्रेक्टर और गिट्टी के 2 हाईवा वाहन पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। रेत से भरे ट्रेक्टर ग्राम सोन नदी क्षेत्र मालटोला, पीपरडोल और कोलबिर्रा से जप्त किया गया। गिट्टी से भरे वाहन 2 हाईवा ग्राम तनेरा से अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर वाहनों को पुलिस थाना मरवाही, पुलिस चौंकि कोटमीकला एवं रक्षित केंद्र अमरपुर के सुरक्षार्थ में रखा गया है।
जप्त वाहनों में वाहन क्रमांक CG10BH3073 वाहन मालिक सुनील गुप्ता निवासी ग्राम कोलबिर्रा तहसील सकोला, वाहन क्रमांक CG31C8619 वाहन मालिक निलेश प्रजापति निवासी ग्राम कुम्हारी तहसील मरवाही, वाहन क्रमांक सोल्ड महेन्द्रा वाहन मालिक नर्मदा प्रसाद निवासी ग्राम कोलबिर्रा तहसील सकोला, वाहन क्रमांक सोल्ड सोनालिका वाहन का प्रकार ट्रेक्टर वाहन मालिक अखिल ताम्रकार निवासी पेण्ड्रा तहसील पेण्ड्रा, वाहन क्रमांक सोल्ड सोनालिका वाहन का प्रकार ट्रेक्टर वाहन मालिक दीवालर राम यादव निवासी ग्राम धनपुर तहसील मरवाही, वाहन क्रमांक CG29AD9744 वाहन का प्रकार ट्रेक्टर वाहन मालिक भूपेन्द्र मरावी निवासी ग्राम नगवाही तहसील पेण्ड्रा, वाहन क्रमांक महेन्द्रा सोल्ड वाहन का प्रकार ट्रेक्टर वाहन मालिक शिव कुमार चक्रवर्ती निवासी पेण्ड्रा तहसील पेण्ड्रा, वाहन क्रमांक CG30G7294 वाहन का प्रकार हाईवा वाहन मालिक वकील अंसारी निवासी झारखंड एवं वाहन क्रमांक CG15DJ4538 वाहन का प्रकार हाईवा वाहन मालिक आशीष प्रजापति निवासी झारखंड शामिल है।