Home देश पूर्व पीएम शेख हसीना और पूर्व गृहमंत्री आसदुज्जमान खान कमाल को मिली...

पूर्व पीएम शेख हसीना और पूर्व गृहमंत्री आसदुज्जमान खान कमाल को मिली फांसी की सजा

68
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना मानवता के खिलाफ 5 अपराधों में से 3 में दोषी करार दी गई हैं। ढाका में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल की अदालत ने शेख हसीना को 1400 हत्याओं का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। हसीना के फैसले को लेकर देशभर में हिंसा जारी है। सरकार ने हाई अलर्ट की घोषणा कर दी है। ढाका में 15,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इन्हें हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक ढाका में दो बसों को आग लगा दी गई। फैसले के बाद हिंसा और बढ़ने की आशंका को देखते हुए देशभर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।