Home छत्तीसगढ़ वनमंत्री ने सरोदा दादर पर्यटन स्थल का किया अवलोकन

वनमंत्री ने सरोदा दादर पर्यटन स्थल का किया अवलोकन

190
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 रायपुर, 04 दिसम्बर 2020

कहा राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने कर रही विशेष प्रयास

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के मैकल पर्वत चिल्फी घाटी के ऊपर ग्राम सरोदा दादर में बनाए गए पर्यटन स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस पर्यटन स्थल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में पर्यटन स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
    उल्लेखनीय है कि सरोदा दादर पर्यटन केन्द्र छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर चिल्फी घाटी के ऊपर स्थित है। यहां बैगा जनजाति निवासरत है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा यहां पर्यटकों के ठहराने के लिए अलग-अलग रिसॉट और कॉटेज बनाए गए हैं। इस परियोजना के तहत सरोधा दादर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा लगभग 11 एकड़ की भूमि पर एक बैगा एथनिक रिसॉर्ट का भी निर्माण कराया गया है। इसकी लागत  13 करोड रूपए है। इस रिसॉर्ट में पर्यटकों के रुकने के लिए इको लॉग हट्स और खानपान के लिए ग्रामीण परिवेश में कैफेटेरिया बनाया गया है। यहाँ स्थानीय ग्रामीण शैली में 10 आर्टिजन हट्स, एक हस्तशिल्प विक्रय सेंटर, स्थानीय जनजातियों के दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली वस्तुएँ, औजार आदि के प्रदर्शन के लिए एक इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया है। सांस्कृतिक कायक्रमों के लिए मुक्ताकाश मंच का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त एडवेंचर टूरिज्म के लिए आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए टेंट प्लेटफॉर्म भी बनाए गए हैं। पर्यटक यहाँ अपने टेंट लगाकर रूक सकते हैं। पर्यटकों और बच्चों के लिए एडवेंचर उपकरण भी लगाए गए हैं।