Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक आगाज़

छत्तीसगढ़ में स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक आगाज़

44
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

संस्कारधानी राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फ्लैग-ऑफ कर किया शुभारंभ

संस्कारधानी राजनांदगांव में आज एक भव्य एवं ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह ने सैकड़ों व्यापारिक संगठनों की उपस्थिति में स्वदेशी संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैट और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह यात्रा आगामी 27 नवम्बर 2025 से 21 दिसम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश में भ्रमण कर जन-जागरण का एक विराट अभियान बनकर उभरेगी।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी तथा स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है और प्रत्येक जिला इकाई में इसका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत आयोजित किया जाएगा।

स्वदेशी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
श्री पारवानी एवं श्री पटेल ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वदेशी के पुनर्जागरण’ के आह्वान को प्रदेश के प्रत्येक शहर, कस्बे और बाजार तक पहुँचाने का माध्यम है।

यात्रा के दौरान प्रदेश के प्रमुख नगरों में –
स्वदेशी बेचो – स्वदेशी खरीदो अभियान,
आत्मनिर्भर भारत पर सेमिनार,
स्वदेशी उद्यमिता पर कार्यशालाएँ,
युवाओं, महिलाओं एवं उपभोक्ताओं हेतु विशेष सम्मेलन,
आयोजित किए जाएंगे जिनमें व्यापारियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

स्वदेशी को जन-आंदोलन का रूप देने की पहल

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव यह संदेश दिया है कि -“जब देशवासी लोकल के लिए वोकल होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बन सकेगा।” “छोटे व्यापारी, कारीगर और उद्यमी ही भारत की वास्तविक शक्ति हैं।”