Home छत्तीसगढ़ पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 72वें राष्ट्रीय एनेस्थिसियोलॉजिस्ट सम्मेलन इसाकॉन...

पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 72वें राष्ट्रीय एनेस्थिसियोलॉजिस्ट सम्मेलन इसाकॉन 2025 (ISACON 2025) का सफल आयोजन

38
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 27 नवम्बर 2025

पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC), रायपुर में इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (ISA) के 72वें राष्ट्रीय सम्मेलन इसाकॉन 2025 (ISACON 2025) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य एनेस्थिसियोलॉजी, क्रॉनिक पेन मैनेजमेंट और क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और तकनीक का आदान-प्रदान करना था। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एनेस्थिसियोलॉजी एवं पेन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. प्रतिभा जैन शाह और वर्कशॉप चेयरपर्सन डॉ. प्रो. जया लालवानी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में  क्लिनिकल ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (CTLS) के अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. माइकल पार (ऑस्ट्रेलिया) और क्रॉनिक पेन विशेषज्ञ डॉ. कैरोलिना हेयलॉक लूर  (होंडुरास) शामिल थीं।

सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन डीन डॉ. विवेक चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने चिकित्सा जगत के इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

 हाई-इम्पैक्ट वर्कशॉप्स का मुख्य आकर्षण
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण इसमें शामिल की गई चार उच्च-प्रभाव वाली वर्कशॉप्स थीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

1.क्रॉनिक पेन वर्कशॉप: इस वर्कशॉप के कोर्स डायरेक्टर डॉ. नवीन मल्होत्रा और डॉ. कृष्णा पोद्दार थे। इसमें क्रॉनिक दर्द की इंटरवेंशनल तकनीकें, अल्ट्रासाउंड-गाइडेड प्रक्रियाएँ, कैंसर एवं न्यूरोपैथिक पेन मैनेजमेंट, और प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण जैसे विषयों को शामिल किया गया था। लोकल कोऑर्डिनेटर्स में डॉ. सोनाली साहू, डॉ. शाहिदा खातून, और डॉ. बबलेश महावर शामिल थे।

2.कॉम्प्रिहेंसिव क्लिनिकल लाईफ सपोर्ट(Comprehensive Clinical Life Support/CCLS) वर्कशॉप: इसके कोर्स डायरेक्टर डॉ. चक्रराव एस. एस. सी. थे। प्रशिक्षण विषयों में एयरवे मैनेजमेंट, बेसिक एवं एडवांस्ड लाइफ़ सपोर्ट, कार्डियक एवं रेस्पिरेटरी इमरजेंसी मैनेजमेंट, और टीम आधारित रिससिटेशन ड्रिल शामिल थे। डॉ. प्रतीक्षा अग्रवाल और डॉ. अमृता जैन लोकल कोऑर्डिनेटर थीं।

3.क्लिनिकल ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (CTLS) वर्कशॉप:  इस स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप के कोर्स डायरेक्टर डॉ. चक्रराव एस एस सी और डॉ. रसेश सिन्हा थे। मुख्य स्किल ट्रेनिंग में ट्रॉमा असेसमेंट, प्राथमिक स्थिरीकरण, ब्लीडिंग कंट्रोल, स्पाइनल स्टेबिलाइजेशन और ईआर- ओटी (ER–OT) केंद्रित व्यवहारिक प्रशिक्षण शामिल था। लोकल कोऑर्डिनेटर्स के रूप में डॉ. रश्मि नाइक और डॉ. ए शशांक ने सहयोग दिया।

4.प्राइवेट प्रैक्टिशनर फोरम (PPF): इस फोरम के कोर्स डायरेक्टर डॉ. सुखमिंदरजीत सिंह बाजवा थे। इसमें निजी प्रैक्टिस से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. मंजू टंडन और डॉ. निशांत त्रिवेदी लोकल कोऑर्डिनेटर थे। इसाकॉन (ISACON) 2025 ने देश-विदेश के एनेस्थिसियोलॉजिस्टों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, कौशल और नवाचार को बढ़ावा दिया, जो भविष्य में मरीज़ों की देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायक होगा।