Home छत्तीसगढ़ सुरक्षा के प्रति भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन का सख्त रुख;...

सुरक्षा के प्रति भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन का सख्त रुख; असुरक्षित कार्यप्रणालियों पर निर्णायक कार्रवाई

40
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में विगत दिनों कार्यस्थल पर हुई मृत्यु तथा कर्मियों की चोटिल होने जैसी गंभीर दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से दोहराया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि असुरक्षित कार्य एवं असुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पहले की तरह आगे भी कड़ाई से लागू रहेगी।

इसी संदर्भ में दुर्घटना-जनित परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी चूक की गंभीरता को देखते हुए कठोर प्रशासनिक कदम उठाए गए हैं। जिसके अंतर्गत सिंटर प्लांट–3 के एक महाप्रबंधक तथा उर्जा प्रबंधन विभाग के एक महाप्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं उर्जा प्रबंधन विभाग के दो कार्यपालकों को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं तथा प्लेट मिल के दो महाप्रबंधकगणों को एडवाइजरी पत्र प्रदान किए गए हैं।

सभी घटनाओं का मूल कारण विश्लेषण किया गया है, ताकि प्रत्येक पहलू का तथ्यपरक मूल्यांकन हो सके। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाएँ पुनः न हों, इसके लिए आवश्यक सुधारात्मक और निवारक उपायों की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

संयंत्र प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना प्रत्येक स्तर पर सामूहिक उत्तरदायित्व है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही या असुरक्षित व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।