Home छत्तीसगढ़ रायपुर में आज से डीजीपी-आईजी सम्मेलन, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह...

रायपुर में आज से डीजीपी-आईजी सम्मेलन, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल होंगे शामिल

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 रायपुर.

भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम), रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी-आइजी सम्मेलन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन 29 व 30 नवंबर को शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। पीएम मोदी 28 नवंबर की रात 7:30 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। शाह सुबह से ही बैठक में शामिल होंगे।इसमें अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। कान्फ्रेंस के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Raipur Visit) विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।