Home छत्तीसगढ़ राइस मिल से 9,562 क्विंटल धान जब्त

राइस मिल से 9,562 क्विंटल धान जब्त

36
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

महासमुंद जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आज आज श्याम राइस मिल, झलप से 9,562 क्विंटल धान तथा ग्राम चिराकूटा से 250 कट्टा धान जब्त किया गया। जब्ती की यह कार्रवाई जिले में निरंतर जारी निगरानी एवं भौतिक सत्यापन अभियान के अंतर्गत की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा श्याम राइस मिल, झलप का भौतिक सत्यापन किया गया। स्टॉक गणना के दौरान मिल में धान का शॉर्टेज पाया गया। नियमों, उल्लंघन पाए जाने पर कस्टम मिलिंग धान उपार्जन नियम 2016 तथा मंडी अधिनियम के तहत 9,562 क्विंटल धान के जब्ती की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम चिराकूटा में धान के अवैध भंडारण की सूचना पर मौके पर पहुँचकर 250 कट्टा धान जब्त किया। जब्त धान को थाना सिंघोड़ा के सुपुर्दगी में दिया गया है।

कलेक्टर का कहना है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी दल द्वारा जिले में सभी जांच चौकियों, राइस मिलों एवं उपार्जन केंद्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जांच-पड़ताल का यह सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।