Home छत्तीसगढ़ संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया नवीन विधानसभा भवन का...

संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण

43
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण कर आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सदन संचालन से जुड़े सभी तकनीकी, सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी प्रबंधों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र महत्वपूर्ण है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त होना जरूरी है। जनता से जुड़े विषयों पर गंभीरता से चर्चा हो, यही हमारी प्राथमिकता है।

मंत्री श्री कश्यप ने बैठक कक्ष, प्रेस गैलरी, वीआईपी लाउंज, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती की भी जानकारी ली। उन्होंने सत्र के दौरान उपयोग होने वाले तकनीकी उपकरणों, ऑडियो-वीडियो सिस्टम और दस्तावेज प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।