Home छत्तीसगढ़ रैंप योजना से महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को नई दिशा

रैंप योजना से महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को नई दिशा

38
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के सहयोग से रैंप योजना (Raising and Accelerating MSME Performance) के अंतर्गत सूरजपुर जिले में महिलाओं के लिए 15 दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अभिनव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा ग्राम केनापारा, विकासखंड सूरजपुर में 21 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 तक संचालित हुआ।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को उद्यम स्थापना, संस्करण, मूल्य संवर्धन तथा स्वरोजगार की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में 37 महिलाओं ने भाग लेकर उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं की व्यवहारिक जानकारी हासिल की।

समापन कार्यक्रम में एनआरएलएम की कार्यक्रम प्रबंधक  ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि सूरजपुर जिले में स्वरोजगार और व्यापार की अपार संभावनाएँ हैं। स्थानीय संसाधनों के कुशल उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने उत्पाद विकास, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग, विपणन और वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। यह पहल सूरजपुर जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।