Home छत्तीसगढ़ सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने ग्राम उमरिया में कृषि साख सहकारी...

सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने ग्राम उमरिया में कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का किया अवलोकन

34
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 11 दिसम्बर 2025

सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज रायपुर जिले के ग्राम उमरिया स्थित वृहताकार कृषि साख सहकारी समिति खुटेरी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति की कार्यप्रणाली, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, ऋण वितरण की प्रक्रिया तथा अन्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

मंत्री श्री कश्यप ने समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को बेहतर, सहज और समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समिति प्रबंधन को निर्देश दिए कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखें और योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे।

उन्होंने किसानों से भी बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग और समिति द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्री के.एन. कांडे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित थे।