Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बिजली बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मार्ट मीटर से 2,126...

छत्तीसगढ़ में बिजली बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मार्ट मीटर से 2,126 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए

31
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बिलासपुर/मुंगेली

बकायादारों के खिलाफ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सख्ती शुरू कर दी है। 24 नवंबर और तीन दिसंबर को बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 2,126 स्मार्ट मीटर लगे कनेक्शनों की सप्लाई स्मार्ट मीटर के माध्यम से विच्छेदित की गई। इन उपभोक्ताओं पर कंपनी का आठ करोड़ 32 लाख रुपये बकाया है।कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन भुगतान न करने पर कंपनी ने यह कार्रवाई की। नियमानुसार उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल जमा करना चाहिए, लेकिन कई उपभोक्ता भुगतान को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे बकाया बढ़ता जाता है और इसका असर कंपनी पर पड़ता है।