Home खेल 20वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (पुरूष एवं महिला) वालीबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने...

20वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (पुरूष एवं महिला) वालीबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयन स्पर्धा आयोजित

54
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ स्टेट वालीबाॅल एसोसिएशन द्वारा 20वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (पुरूष एवं महिला) वालीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 से 28 दिसंबर 2025 तक वालीबाॅल काॅम्पलेक्स, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भी भाग ले रही है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा वालीबाॅल ग्राउंड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1,  दिनांक 17 दिसंबर 2025 को संध्या 6:30 बजे से (दोनों वर्ग) टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा आयोजित की गयी है।

अतः संयंत्रकर्मी, संयंत्रकर्मियों के बच्चे तथा भिलाई परिधीय क्षेत्र के बेरोजगार युवा खिलाड़ी जो इस चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे निम्न चयनकर्ताओं श्री दीपक मित्रा (मो.न-9407986416), श्री डी पी सिंह (मो.न- 94252 94881) एवं श्री ख्वाज़ा अहमद (मो.न-9406427865) के पास दिनांक 17 दिसंबर 2025 को संध्या 6:00 बजे तक अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप प्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक होंगे।