Home छत्तीसगढ़ संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता–2025 का सफल समापन

संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता–2025 का सफल समापन

51
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर–लर्निंग एंड डेवलपमेंट केंद्र में ईडी (वर्क्स) संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता–2025 का समापन समारोह दिनांक 16 दिसंबर, 2025 को संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता को कार्यस्थल के प्रत्येक स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता की मूल थीम “सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की साझी भागीदारी” पर आधारित रही, जिसमें शीर्ष प्रबंधन से लेकर शॉप फ्लोर तक के कर्मियों की भूमिका को रेखांकित किया गया।

इस अभिनव पहल की संकल्पना कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार द्वारा अप्रैल 2025 में की गई थी। यह पहल सेल के परिप्रेक्ष्य में एक विशिष्ट उदाहरण है, जिसे वित्तीय वर्ष 2025–26 की प्रथम तिमाही से क्रियान्वित किया गया। इसका उद्देश्य सुरक्षा संस्कृति को केवल प्रक्रियात्मक दस्तावेज़ों तक सीमित न रखते हुए, उसे जमीनी स्तर पर कर्मियों विशेषकर संविदा श्रमिकों की सोच, व्यवहार और कार्यशैली का अभिन्न अंग बनाना रहा है।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार ने आयोजन समिति की प्रतिबद्धता और सुव्यवस्थित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा जागरूकता को संविदा कार्यबल तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ अत्यंत आवश्यक हैं तथा इसे त्रैमासिक गतिविधि के रूप में नियमित किए जाने का सुझाव दिया, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक संविदा कर्मियों को इसमें सम्मिलित किया जा सके।

प्रतियोगिता की संपूर्ण यात्रा का विस्तृत प्रस्तुतीकरण सहायक महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री हेमन्त कुमार वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर आयोजित प्रारंभिक चरण में लगभग 2100 संविदा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। इसके उपरांत 5 से 6 दिसंबर 2025 के मध्य आयरन ज़ोन, स्टील ज़ोन, मिल्स ज़ोन तथा सर्विस ज़ोन में ज़ोनल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कुल 86 टीमों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं से चयनित 12 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने 15 दिसंबर 2025 को आयोजित संयंत्र स्तरीय फिनाले में प्रतिभाग किया, जिसमें लिखित परीक्षा के साथ चार ऑडियो–विज़ुअल राउंड सम्मिलित थे।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता ने इस आयोजन को अब तक का “सबसे भव्य सेफ्टी क्विज़” बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम नीचे से ऊपर तक सुरक्षा चेतना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने संविदा कर्मियों की सक्रिय सहभागिता की विशेष रूप से सराहना की। वहीं, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन) श्री देबदत्त सतपथी ने अपने उद्बोधन में आयोजन समिति के समर्पण की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एसएमएस–3) सुश्री अर्चना सिंह एवं वरिष्ठ अभियंता, इनोमोटिक्स (एसएमएस–3) श्री आकाश कश्यप द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (एसएमएस–3) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोज़ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया साथ ही उन्होंने विजेता टीमों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों और सीख को अपने सहकर्मियों तक पहुँचाकर संयंत्र में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करें।