Home छत्तीसगढ़ संयुक्त टीम ने 275 बोरी अवैध धान किया जब्त

संयुक्त टीम ने 275 बोरी अवैध धान किया जब्त

31
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर.

धान  के अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं  मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं धान की जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संयुक्त टीम द्वारा बलौदाबाजार जिले के तहसील लवन एवं भाटापारा में कुल 275 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  तहसील लवन अंतर्गत ग्राम  अहिल्दा में फुटकर व्यापारी कमल साहू से 160 बोरी, हरिराम साहू से 54 बोरी, हेतराम साहू से 28 बोरी धान अवैध रूप से पाये जाने पर जब्त किया गया। कुल 242 बोरी जब्त किये गये धान को सील कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द  किया गया।

तहसील  भाटापारा अंतर्गत  ग्राम पौंसरी में संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान की जांच किया गया। सनथ किराना  में रखें 33 बोरी धान के सम्बन्ध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध धान जब्त कर  ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम बलौदाबाजार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित मण्डी के अधिकारी मौजूद थे।