Home छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025

जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025

36
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द श्री राठी ने बच्चे को पोलियो की दवा पिला कर अभियान का किया शुभारंभ

1268 पोलियो बूथों के माध्यम से एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य

महासमुंद, 22 दिसंबर 2025

जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ  21 दिसम्बर को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा महासमुंद में उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद श्री देवीचंद राठी द्वारा बच्चे को पोलियो की दवा पिला कर किया गया। इस दौरान  उपस्थित पार्षद श्री महेन्द्र सिक्का पूर्व, पार्षद श्री सूरज नायक तथा पूर्व पार्षद श्रीमती मीना वर्मा द्वारा भी शुभारंभ अवसर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई. नागेश्वर राव द्वारा इस कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराते हुए बताया गया कि, जिले में 1268 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस कार्यक्रम के दौरान 21 दिसम्बर को बुथ स्तर पर तथा अगले दो दिन 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 तक छुटे हुए बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से बच्चों को  पोलियो की दवा पिलायी जाएगी।

जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 2025 की शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी, श्री राहुल ठाकुर शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, श्री अनुपम शर्मा आरएमएनसीएचए सलाहकार, श्री मनीष कश्यप, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चों के पालकगण उपस्थिति रहें।