Home छत्तीसगढ़ मतांतरण के खिलाफ सर्व समाज ने 24 दिसंबर को किया ‘छत्तीसगढ़ बंद’...

मतांतरण के खिलाफ सर्व समाज ने 24 दिसंबर को किया ‘छत्तीसगढ़ बंद’ का ऐलान

50
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
 रायपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में मतांतरण के मामलों और उसके विरोध में हुई हिंसक घटनाओं के साथ-साथ प्रशासनिक भेदभाव के आरोपों के खिलाफ 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है।
सर्व समाज छत्तीसगढ़ के इस आह्वान को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने समर्थन देने की घोषणा की है।
सरकार ने देर शाम इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटाकर गरियाबंद के एसपी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर का एसपी बना दिया है। सर्व समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को शीघ्र लागू करने, कांकेर में जनजातीय समाज पर हुए हमलों के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामाजिक अशांति और जनजातीय आस्था पर आघात हो रहा है।
सांस्कृतिक टकराव के प्रयासों के विरोध में यह बंद शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न सामाजिक, जनजातीय एवं नागरिक संगठन सहभागिता करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि ईसाई मिशनरियों और कन्वर्जन-प्रेरित समूहों द्वारा सुनियोजित ढंग से तनाव और सामाजिक वैमनस्य फैलाया जा रहा है, जिसका दुष्परिणाम जनजातीय समुदायों को भुगतना पड़ रहा है।