Home खेल विजय शर्मा केपीएल के मैदान में गूंजा बल्ले का तूफान, खिलाड़ियों ने...

विजय शर्मा केपीएल के मैदान में गूंजा बल्ले का तूफान, खिलाड़ियों ने जड़े शतक

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कवर्धा विधानसभा में पहली बार विजय शर्मा केपीएल, खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह

विजय शर्मा केपीएल बना युवाओं की पहचान का मंच, उभरे क्रिकेट के नए सितारे

रायपुर, 25 दिसंबर 2025कवर्धा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से पहली बार आयोजित विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया है।

कवर्धा विधानसभा के 7 मंडलों से चयनित विजेता चार-चार टीमों सहित कुल 28 टीमें कवर्धा स्थित स्वामी करपात्री स्टेडियम में सेमीफाइनल एवं आगे के मुकाबलों में आमने-सामने खेल रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना भी विकसित हो रही है।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 25 दिसंबर आज को खेला जाएगा, जिसमें पहला मैच बदराडीह और सिंघनपूरी टीम के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला कवर्धा वार्ड क्रमांक 9 और नेवारी टीम के बीच खेला जाएगा। 26 दिसंबर को भी रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं। इस दिन पिपरिया-1 बनाम सोहागपुर, छपरी बनाम जेवडन, कवर्धा वार्ड क्रमांक 8 बनाम घुघरीकला के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनको लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।

विजय शर्मा केपीएल में खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कवर्धा ग्रामीण मंडल के बदराडीह निवासी राम नारायण पटेल ने मात्र 20 गेंदों में 100 रन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं भोरमदेव ग्रामीण मंडल के सेवाईकछार निवासी भीखम यादव ने केवल 30 गेंदों में 125 रन की विस्फोटक पारी खेलकर प्रतियोगिता को और भी खास बना दिया। केपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए शानदार चौकों और छक्कों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा स्टेडियम खेलमय वातावरण से गूंज उठा।

विजय शर्मा केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। विजय शर्मा केपीएल न केवल खेल को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए इसे कवर्धा विधानसभा के खेल इतिहास में एक ऐतिहासिक पहल बताया है।