Home छत्तीसगढ़ रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार… यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह पर...

रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार… यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला

33
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर: राजधानी की केंद्रीय जेल में गैंगवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल के भीतर मारपीट, ब्लेडबाजी और जानलेवा हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें इस केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं के एक मामले में सिर्फ एक दिन के लिए केंद्रीय जेल भेजा गया था, इसी दौरान उस पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने साजिश के तहत जेल के भीतर हमला करवाया, ताकि गवाह को डराया-धमकाया जा सके।