Home छत्तीसगढ़ 38 लीटर अवैध मदिरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

38 लीटर अवैध मदिरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

44
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 01 जनवरी 2026

बलरामपुर जिले में अवैध मदिरा के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने चौकी रघुनाथनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरही में कार्रवाई करते हुए कुल 38.07 लीटर अवैध मदिरा जब्त की है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्राम जोरही निवासी श्री संदीप कुमार के कब्जे से उत्तरप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु निर्मित बियर 6.50 लीटर, विदेशी मदिरा 2.37 लीटर, देशी मदिरा 4.20 लीटर तथा महुआ शराब 25 लीटर, कुल 38.07 लीटर मदिरा जब्त की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री साहू ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान तथा राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल एवं ढाबों में अवैध रूप से शराब रखने, पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अवैध मदिरा से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07831-299241 अथवा टोल फ्री नंबर 14405 देने की अपील की है।