Home देश 20 जनवरी के बाद दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

20 जनवरी के बाद दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

44
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन अपनी पहली कमर्शियल यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है। यह अत्याधुनिक ट्रेन हरियाणा के जींद पहुंच चुकी है, जहां लखनऊ की RDSO (अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन) की टीमें इसके तकनीकी पहलुओं और सेफ्टी सिस्टम की बारीकी से जांच कर रही हैं।

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 20 जनवरी 2026 के बाद कभी भी जींद-सोनीपत रूट पर अपनी नियमित सेवा शुरू कर सकती है। वर्तमान में हाइड्रोजन प्लांट और ट्रेन के बीच तालमेल की टेस्टिंग चल रही है। जैसे ही आरडीएसओ की टीम हरी झंडी देगी, यात्रियों के लिए यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।