Home छत्तीसगढ़ वन मंत्री श्री कश्यप ने सुकमा को दी विकास को नई गति...

वन मंत्री श्री कश्यप ने सुकमा को दी विकास को नई गति : 4.50 करोड़ रुपए के 43 कार्यों का भूमिपूजन

31
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज सुकमा जिले में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद सुकमा क्षेत्र में 4.50 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 43 अधोसंरचना विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन कार्यों से नगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंहदेव और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कोंटा में लोकार्पण और खेल आयोजन

मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोंटा नगर के वार्ड क्रमांक 07 में ‘अटल बिहारी वाजपेयी परिसर’ का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने मिनी स्टेडियम कोंटा में आयोजित स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए और विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कोंटा नगर और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें जिम का विस्तार और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना, मणिकेश्वर मंदिर में सराय भवन का निर्माण, कालीमुड़ी मंदिर विकास के लिए आर्थिक सहायता तथा स्थानीय महाविद्यालय के लिए आवश्यक सामग्री हेतु सहयोग शामिल है।

विकास और विश्वास का दौर

मंत्री श्री केदार कश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुकमा अब परिवर्तन और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने पोलावरम बांध से प्रभावित लोगों को शासन की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। सांसद श्री महेश कश्यप ने खेलों को युवाओं के विकास का माध्यम बताते हुए ‘सांसद खेल प्रतियोगिता’ आयोजित करने की घोषणा की। वहीं विधायक श्री किरण सिंहदेव ने कहा कि सरकार की योजनाओं से सुकमा सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन रहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुकमा श्री हुंगाराम मरकाम, जनपद पंचायत सुकमा अध्यक्ष श्री संतोष ईडो, जनपद पंचायत कोंटा अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी, नगर पंचायत दोरनापाल अध्यक्ष श्रीमती राधा नायक, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव, सीएमओ सुकमा सहित बड़ी संख्या में से स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।