Home छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एनडीडीबी सीएसआर कॉन्क्लेव में...

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एनडीडीबी सीएसआर कॉन्क्लेव में बीएसपी की ‘गिफ्टमिल्क योजना’ के तृतीय चरण का किया शुभारंभ

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की प्रमुख पोषण आधारित सीएसआर पहल ‘गिफ्टमिल्क कार्यक्रम’ के तृतीय चरण का शुभारंभ दिनांक 6 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सीएसआर कॉन्क्लेव के दौरान किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा किया गया। यह कॉन्क्लेव “पोषण सुरक्षा एवं कुपोषण उन्मूलन में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका” विषय पर एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन (एनएफएन) द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर गिफ्टमिल्क कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खनन प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बाल कुपोषण से प्रभावी ढंग से निपटना है।

सीएसआर के अंतर्गत क्रियान्वित गिफ्टमिल्क कार्यक्रम के तृतीय चरण में भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क खदानों के बफर जोन अंतर्गत स्थित शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 4,000 बच्चों को विटामिन–ए एवं डी से युक्त फ्लेवर्ड दूध उपलब्ध कराया जाएगा। यह दूध एनडीडीबी द्वारा प्रबंधित छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ के माध्यम से वितरित किया जाएगा, जिससे अंतिम छोर तक पोषण पहुंचाने में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका भी सुदृढ़ होगी।

कॉन्क्लेव के दौरान लौह अयस्क खदान क्षेत्र के बफर जोन गांवों में दूध वितरण का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित केंद्रीय मंत्रियों द्वारा रावघाट खदान क्षेत्र के विद्यालयों से आए 21 स्कूली बच्चों को मंच पर गिफ्टमिल्क पैकेट वितरित कर कार्यक्रम के अगले चरण का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सेल की ओर से निदेशक (वित्त) श्री अशोक कुमार पंडा एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन- निगमित कार्यालय) श्री राजीव पांडेय ने संगठन का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सेल- निगमित कार्यालय के मानव संसाधन विभाग से मुख्य महाप्रबंधक श्री हरिमोहन झा, महाप्रबंधक श्री मलय गोस्वामी, सहायक महाप्रबंधक सुश्री वीणू बाला सहित बीएसपी के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग से महाप्रबंधक श्री मनोज दुबे, तथा उप प्रबंधक श्री के.के. वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री अन्नपूर्णा देवी, सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन, भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव श्री नरेश पाल गंगवार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक तथा एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह सहित अनेक वरिष्ठ गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

गिफ्टमिल्क कार्यक्रम, भिलाई इस्पात संयंत्र की एक लक्षित सीएसआर पहल है, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के लौह अयस्क खदान क्षेत्र में स्कूली बच्चों के बीच कुपोषण को कम करना, स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाना, विद्यालय उपस्थिति बढ़ाना तथा अधिगम परिणामों को बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन एवं सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र के मध्य 10 जून 2024 को समझौता किया गया था। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिन स्कूल में बच्चों को 200 मिलीलीटर पाश्चुरीकृत एवं पोषक तत्वों से युक्त फ्लेवर्ड दूध प्रदान किया जाता है, जिसकी आपूर्ति व्यवस्था रायपुर दुग्ध संघ द्वारा की जा रही है। यह पहल 18 अप्रैल, 2023 को तत्कालीन सेल के चेयरमैन ने लॉन्च की थी, और जिसे बाद में बीएसपी ने एनएफएन के टेक्निकल मदद से इसे ज़मीनी स्तर पर लागू किया।

वर्तमान में यह योजना 102 शासकीय विद्यालयों में संचालित है, जिससे नारायणपुर, कांकेर, मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी तथा बालोद जिलों के लगभग 3,250 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। खदान-वार विवरण के अनुसार महमाया खदान क्षेत्र के 9 विद्यालयों के 268 विद्यार्थी, दुलकी खदान क्षेत्र के 17 विद्यालयों के 652 विद्यार्थी, नारायणपुर खदान क्षेत्र के 39 विद्यालयों के 1,429 विद्यार्थी तथा अंतागढ़–कांकेर खदान क्षेत्र के 37 विद्यालयों के 901 विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं।