Home छत्तीसगढ़ जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को मनाया जाएगा वार्षिक उत्सव – पत्थलगांव

जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को मनाया जाएगा वार्षिक उत्सव – पत्थलगांव

40
0
Oplus_16908288

तमता। पत्थलगांव विकासखंड छेत्र के ग्राम पंचायत तमता के जगरनाथ मंदिर में मंगलवार को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जहां हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 3 फरवरी दिन मंगलवार को यह आयोजन कराया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में भक्त गण पहुंचेंगे। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा और हवन कराया जाएगा, और समापन के पश्चात महा प्रसाद वितरण किया जाएगा l


आपको बता दें कि यहां आकर्षक जगरनाथ मंदिर के साथ साथ मां दुर्गा एवं मां लक्ष्मी की भी मंदिर बनाया गया है और यह मंदिर पत्थलगांव मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इन मंदिरो का निर्माण जन सहयोग से विशाल रूप दिया गया है जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है l जिनकी विधि वत पूजा एवं आरती प्रति दिन सुबह शाम स्थानीय पुजारी एवं भक्तों द्वारा की जाती है

मंदिर समिति के सदस्यों एवं प्रमुख गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में हवन पूजन किया जाएगा और प्रसाद बांटे जाएंगे जिसमें गांव में हर्षोल्लास का माहौल है l
यहां हर साल आषाढ़ महीने में रथ पूर्णिमा के मौके पर रथ यात्रा, निकाली जाती है जो कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा को दर्शाता है। यह रथ यात्रा छेत्र के लिए बड़े ही सौभाग्य माना जाता है जो कि यहां पूरे छेत्र से सबसे पहले रथ यात्रा निकाली जाती है जिसके बाद ही आस पास के छोटे छोटे गांव में प्रति दिन लगभग एक महीने तक रथ यात्रा निकाली जाती है l
इस उत्सव में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ में बैठाकर मंदिर के बाहर निकाला जाता है जिसमें तमता गांव में रथ का भ्रमण कराया जाता है जिसमें भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।