Home खेल ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन फाइनल में भेडीमुड़ा ने मारी बाजी 

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन फाइनल में भेडीमुड़ा ने मारी बाजी 

89
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

तमता पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत खरकट्टा दर्रिमहुआ में चल रहे ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मंगलवार देर शाम किया गया l

इस आयोजन की शुरुआत 17 जनवरी से हुई थी जिसमें दो दर्जन से अधिक क्रिकेट टीम ने भाग लिया था l

जिसका फाइनल मैच भेड़ी मुड़ा और कोड़केल खजरी के बीच खेला गया जिसमें भेड़ीमुड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे मैदान में उतरी और 8 ओवरों में 45 रन बनाकर कोड़कल खजरी को 46 रनों का टारगेट दिया l

वहीं भेड़ी मुड़ा के गेंद बाजे के सामने कोड़कल खजरी के बल्लेबाजों की नहीं चली और 7.5 ओवर में 28 रन बना कर सभी खिलाडी पवेलियन लौटे l

इसी क्रम में भेड़ी मुड़ा की टीम में 27 रनों से फाइनल मैच अपने नाम किया।

आयोजन समिति ने बताया कि विजेता टीम को 1st पुरस्कार के रूप में 30, 000रु का नगद राशि एवं ट्रॉफी दिया गया वही उप विजेता टीम को 17,000 रु नगद राशि एवं ट्रॉफी दी गई l 

इस दौरान सभी योग्य खिलाड़ियों को मेन ऑफ द मैच, मेन द सीरीज, बेस्ट बोलर, बेस्ट कीपर, एवं अन्य उपहार दिया गया l 

आपको बता दें यहां मैच देखने क्रिकेट प्रेमी भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी और देर शाम तक सबकी निगाहे फाइनल मैच खेल रहे टीमों पर बनी रही और जैसे ही मैच समापन हुआ जिसके बाद सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई l

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय बीडीसी नरेश दशोत्तर सिदार विशिष्ट अतिथि स्थानीय सरपंच ईशु दास किंडो, एवं उप सरपंच टोक राम बनवासी को आमंत्रित किया गया था जिसमें दोनों विजेता टीम को इन्हीं के हाथी पुरस्कार वितरित किया गया l 

इस दौरान भारी संख्या में समिति के सदस्य व पंच गण मौजूद रहे