Home रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड के 11 स्थानो पर...

दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड के 11 स्थानो पर नये विकास कार्यों,52 लाख के कामो का भूमिपूजन कर नागरिको को दी शानदार सौगात

78
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड कमांक 60 अंतर्गत विभिन्न 11 स्थानो पर विधायक निधि एवं अन्य मदो से 51 लाख 30 हजार रू. के नये विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नागरिको को शानदार सौगात दी 

 रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, जोन 6 जोन अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद रमेश सपहा, प्रमोद कुमार साहू, स्वप्निल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, डडसेना कलार समाज के पदाधिकारियों, धोबी समाज के पदाधिकारियों सहित जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव सहित महिलाओ, गणमान्यजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, आमजनो की उपस्थिति में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम रायपुर जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के क्षेत्र में मठपुरैना पानी टंकी के सामने हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण 9 लाख 80 हजार में, मठपुरैना बाड़ापारा में रंगमंच एवं शेड निर्माण 3 लाख में, श्री प्रयास मैदान को खेल मैदान बनाकर देने एवं उसमें लाईट लगवाने, आदिवासी नगारची समाज भवन भैरव नगर टिकरापारा में कार्य हेतु 5 लाख, नातिन धोबिन दाई परिसर बोरियाखुर्द में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण 5 लाख, बमलई चौक शिव मदिर के सामने शेड निर्माण 1 लाख 50 हजार में, डडसेना कलार समाज भवन के पास गोकूल नगर में रंगमंच एवं श्रमिक शेड निर्माण 10 लाख, केलाबाडी क्षेत्र में नाली निर्माण 5 लाख, गोकूल नगर में छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा झेरिया लोहार समाज भवन में अतिरिक्त कार्य 5 लाख, मठपुरैना बाड़ापारा डबरी तालाब के पास रंगमंच निर्माण 2 लाख 50 हजार, मठपुरैना बाडा पारा डबरी पारा के पास सामुदायिक भवन निर्माण 3 लाख में करने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर नागरिको को शानदार सौगात दी ।

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भूमिपूजन कर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव को तत्काल नये विकास कार्य स्वीकृति अनुसार चयनित संबंधित क्षेत्र स्थलों पर प्रारंभ कर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करवाकर जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु गुणवत्ता युक्त तरीके से प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया।

 सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने नगर निगम जोन 6 के चंद्रशेखर आजाद वार्ड कमांक 60 में विधायक निधि से 50 लाख से भी अधिक स्वीकृत कर नये विकास कार्य प्रारंभ करवाने पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी की कार्यप्रणाली को सराहा एवं उन्हें रायपुर का विकास पुरूष बतलाया। उन्होने कहा ऐसा देखने में नहीं आता कि किसी एक वार्ड में विधायक निधि से इतनी राशि विकास कार्य हेतु जारी की गई है। किंतु यह जोन 6 के वार्ड कमांक 60 क्षेत्र में विधायक श्री सुनील सोनी के सतत प्रयासो के सुफल स्वरूप होने जा रहा है जो वास्तव में प्रसन्नतादायक है। 

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनीने सभापति सूर्यकान्त राठौड़ सहित मोर जमीन मोर मकान घटक अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण कार्य प्रारम्भ करने भवन निर्माण अनुज्ञा स्वीकृति पत्र मंच से ससम्मान प्रदत्त किये.

नगर निगम जोन 6 अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं सभापति सूर्यकांत राठौड़ को नगर निगम जोन 6 के वार्ड कमांक 60 के क्षेत्र में एकमुश्त लगभग 52 लाख के नये विकास कार्य प्रारंभ करने भूमिपूजन करने हेतु नगर निगम जोन 6 की ओर से हार्दिक धन्यवाद मंच से दिया।