Home छत्तीसगढ़ 20 फरवरी को होगा पटेल समाज बगौद राज का नवनिर्मित भवन का...

20 फरवरी को होगा पटेल समाज बगौद राज का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन,मां शाकम्बरी महा उत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह मंत्री टंकराम वर्मा होंगें मुख्य अतिथि होंगे 

189
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

डागेश्वर पटेल –  कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का वार्षिक अधिवेशन 20 फरवरी को समाज का मुख्यालय सिहादभाठा में होगा.

समाज का अध्यक्ष सियाराम पटेल ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टंक राम वर्मा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा मंत्री अजय चंद्राकर विधायक कुरूद, तथा ओंकार साहू विधायक धमतरी के आतिथ्य में होंगे. इस अवसर पर बहूप्रतिक्षित भव्य भवन का उद्घाटन होना है. कक्षा 10 वीं,12 वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाना है.

इस अवसर पर बहूप्रतिक्षित भव्य भवन का उद्घाटन होना है. कक्षा 10 वीं,12 वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाना है. इस कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग का शिविर भी लगना है जहां कृषि तथा उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं कि जानकारी एवं निशुल्क पौधा वितरण भी होना है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग का शिविर कि उपलब्धता होगा जहां निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण होगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का व्यवस्था रहेगा . युवाओं को अधिकाधिक रक्तदान के लिए अपील किया गया.

 साथ ही अध्यक्ष सियाराम पटेल, संरक्षक नोहर सिंह पटेल, तुकाराम पटेल, उपाध्यक्ष वासुदेव पटेल, सचिव अर्जुन पटेल,विमल पटेल, हुलास पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लता पटेल ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रमुखों, राज पदाधिकारी गणों एवं समस्त महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग तथा समाज जनों को शत् प्रतिशत उपस्थिति एवं सहयोग का अपील किया है.

रोजाना खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप लिंक से जुड़े

https://chat.whatsapp.com/KMpuSwHfn3p1Iyf0HOXNnd?mode=gi_t