Home छत्तीसगढ़ वाणिज्य,उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन आज 3.78 करोड़ रूपए की राशि के...

वाणिज्य,उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन आज 3.78 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

33
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन सोमवार आज 16 फरवरी को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 3 करोड़ 78 लाख रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री देवांगन चारपारा कोहड़िया कोरबा से दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर 2 बजे विकास नगर कुसमुण्डा स्थित जे.आर.सी. खेल मैदान पहुंचेंगे जहां वे जिला स्तरीय पत्रकार मिलन व सम्मान समारोह में शािमल होंगे। कार्यक्रम पश्चात देवांगन बरमपुर में एक दिवसीय रामायण व भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री देवांगन दोपहर 3.50 बजे कोरबा के वार्ड क्रमांक-58 एवं 59 अंतर्गत 3.78 करोड़ रूपए की लागत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें दर्री जोन भाग-1 अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रूपए की लागत 14 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य, 15 लाख रूपए की लागत के बाउंड्रीवाल, मंच निर्माण एवं सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य, 9 लाख रूपए की लागत के दर्रीखार में बस स्टॉप (यात्री प्रतिक्षालय) का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक- 58 अंतर्गत दर्री में 10 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तथा दर्री जोन भाग-2 अंतर्गत एक करोड़ 82 लाख रूपए की लागत के 14 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शामिल है।

कैबिनेट मंत्री देवांगन सायं 5:30 बजे गोपालपुर में रामायण कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात शाम 7 बजे केराझरिया पाली अंतर्गत ऐतिहासिक पाली महोत्सव-206 के समापन समारोह में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम के बाद चारपारा कोहड़िया कोरबा वापस लौट आएंगे।