कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का नवनिर्मित मुख्यालय भवन का उदघाटन, मां शाकंभरी महोत्सव, वरिष्ठ जन व प्रतिभा सम्मान समारोह सिहादभाठा भखारा में शुक्रवार को संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि टंक राम वर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है |
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि विभिन क्षेत्रों में सफल बनने का माध्यम भी है। हर बेटा-बेटी को शिक्षित करना ही समाज को मजबूती देगा । समाज के मांग पर छात्रावास निर्माण के लिए 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा किए | अति विशिष्ट अतिथि अजय चंद्राकर, विधायक कुरूद ने आधुनिक कृषि तकनीकी अपनाने पर जोर दिए जिससे समाज का बहुमुखी विकास हो | ओंकार साहू, विधायक धमतरी ने कहा कि मरार पटेल समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज के लोग बहुत ही मेहनतशील है | अध्यक्षता बगौद राज अध्यक्ष सिया राम पटेल ने किया | संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए सुसज्जित एवं सर्व सुविधायुक्त भवन बनना एक बड़ी उपलब्धि है|

मुख्यालय भवन बनने से निश्चित रूप में शैक्षिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में विकास होगा | विशिष्ट अतिथि छग प्रदेश (को) मरार पटेल समाज के अध्यक्ष सुनील पटेल, संयोजक राजेंद्र नायक पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल, ललित पटेल महासचिव, लिलार सिंह पटेल कोषाध्यक्ष, रामेश्वर पटेल, रानी पटेल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जितेन्द्र पटेल जिलाध्यक्ष धमतरी, धनेश्वर पटेल कुरूद तहसील अध्यक्ष, ज्योति हरख जैन अध्यक्ष नगर पंचाय सरिता छत्रपाल बैस जी सरपंच ग्राम पंचायत सिहाद, नोहर सिंह पटेल संरक्षक बगौद राज, तुकाराम पटेल संरक्षक, वासुदेव पटेल उपाध्यक्ष, अर्जुन पटेल सचिव, विमल प्रकाश पटेल कोषाध्यक्ष आदि ने सभा को संबोधित किए | इस अवसर पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और उद्यानिकी विभाग द्वारा शिविर लगाया गया था जिसमें बढ़-चढ़कर युवाओं और सामाजिक सदस्यों ने रक्तदान किया | हजारों की संख्या में आये सामाजिक सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराये, उद्यानिकी विभाग के योजनाओं के बारे में जाना एवं निशुल्क फलदार तथा फूलदार पौधे प्राप्त किए | इस समारोह में एक जोड़ा आदर्श विवाह भी संपन्न हुआ जिन्हें सभी अतिथियों सहित सामाजिक जनों ने आशीर्वाद प्रदान किए | प्रतिभा वान बच्चों, वरिष्ठ जनों, रक्तदान करने वाले युवाओं और भवन निर्माण में सहयोग करने वाले दान दाताओं को तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी बच्चों का भी सम्मान किया गया | कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है – टंकराम वर्मा

कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का नवनिर्मित मुख्यालय भवन का उदघाटन, मां शाकंभरी महोत्सव, वरिष्ठ जन व प्रतिभा सम्मान समारोह सिहादभाठा भखारा में शुक्रवार को संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि टंक राम वर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है | उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि विभिन क्षेत्रों में सफल बनने का माध्यम भी है। हर बेटा-बेटी को शिक्षित करना ही समाज को मजबूती देगा । समाज के मांग पर छात्रावास निर्माण के लिए 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा किए | अति विशिष्ट अतिथि अजय चंद्राकर, विधायक कुरूद ने आधुनिक कृषि तकनीकी अपनाने पर जोर दिए जिससे समाज का बहुमुखी विकास हो | ओंकार साहू, विधायक धमतरी ने कहा कि मरार पटेल समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज के लोग बहुत ही मेहनतशील है | अध्यक्षता बगौद राज अध्यक्ष सिया राम पटेल ने किया | संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए सुसज्जित एवं सर्व सुविधायुक्त भवन बनना एक बड़ी उपलब्धि है| मुख्यालय भवन बनने से निश्चित रूप में शैक्षिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में विकास होगा | विशिष्ट अतिथि छग प्रदेश (को) मरार पटेल समाज के अध्यक्ष सुनील पटेल, संयोजक राजेंद्र नायक पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल, ललित पटेल महासचिव, लिलार सिंह पटेल कोषाध्यक्ष, रामेश्वर पटेल, रानी पटेल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जितेन्द्र पटेल जिलाध्यक्ष धमतरी, धनेश्वर पटेल कुरूद तहसील अध्यक्ष ज्योति हरख जैन अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, सरिता छत्रपाल बैस जी सरपंच ग्राम पंचायत सिहाद, नोहर सिंह पटेल संरक्षक बगौद राज, तुकाराम पटेल संरक्षक, वासुदेव पटेल उपाध्यक्ष, अर्जुन पटेल सचिव, विमल प्रकाश पटेल कोषाध्यक्ष आदि ने सभा को संबोधित किए | इस अवसर पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और उद्यानिकी विभाग द्वारा शिविर लगाया गया था जिसमें बढ़-चढ़कर युवाओं और सामाजिक सदस्यों ने रक्तदान किया | हजारों की संख्या में आये सामाजिक सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराये, उद्यानिकी विभाग के योजनाओं के बारे में जाना एवं निशुल्क फलदार तथा फूलदार पौधे प्राप्त किए | इस समारोह में एक जोड़ा आदर्श विवाह भी संपन्न हुआ जिन्हें सभी अतिथियों सहित सामाजिक जनों ने आशीर्वाद प्रदान किए | प्रतिभा वान बच्चों, वरिष्ठ जनों, रक्तदान करने वाले युवाओं और भवन निर्माण में सहयोग करने वाले दान दाताओं को तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी बच्चों का भी सम्मान किया गया | कार्यक्रम को सफल बनाने में .बगौद राज पदाधिकारी श्री किशोर पटेल , श्री देवनाथ पटेल,श्री हुलाश राम पटेल, श्री हुमन पटेल, एवं युवा प्रकोष्ठ के साथी अध्यक्ष- नारायण पटेल, उपाध्यक्ष-हेमकुमार पटेल,तुलेंद्र पटेल,सितल पटेल,योगेश, महेंद्र, भुपेंद्र पटेल सहित सभी सदस्य महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष-श्रीमती लता पटेल.सहित पुरा टीम साथ ही समस्त ग्राम प्रमुख-पंच-युवा एवं मातृशक्ति की विशेष योगदान रहा | 28 गांवों के ग्राम प्रमुख, युवा तथा महिला सहित हजारों की संख्या में सामाजिक गण उपस्थित रहे |






