Home रायपुर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने नाली को जाम करने और गन्दगी...

निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने नाली को जाम करने और गन्दगी मिलने पर रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार पर किया 6000 रूपये ई जुर्माना

58
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार की स्वच्छता का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक  अनिल झा एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया.

औचक निरीक्षण के दौरान रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार में गन्दगी पायी गयी और नाली को जाम किये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी.नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार के संचालक पर स्थल पर तत्काल 6000 रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.