Home रायपुर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात...

डॉ गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना

34
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

आईसीयू में भर्ती कुशालपुर निवासी नंदिता की माता राजनंदिनी ने कलेक्टर को बताया कि नंदिता का उपचार जारी है और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

डॉ. सिंह दीर्घायु वार्ड में भर्ती मनीष, उनकी माता निर्मला बघेल तथा तुषार और उनकी माता निशा मानिकपुरी से भी मिले। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

अस्पताल परिसर में संचालित योगिता टी स्टॉल में अवैध सामग्री पाए जाने पर कलेक्टर ने दुकान पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान संचालक को सख्त हिदायत दी कि दोबारा गुटखा पाउच आदि पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा।