Home रायपुर रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र की आर्द्रभूमियों को पक्षी अवलोकन केंद्र के...

रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र की आर्द्रभूमियों को पक्षी अवलोकन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 01 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के धरसीवां विकासखंड अंतर्गत चयनित पांच ग्राम पंचायतों की आर्द्रभूमि स्थलों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन के नेतृत्व में 1 मार्च को एक संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान स्थानीय पक्षी विशेषज्ञों की उपस्थिति में माँढर, गोढी, अकोली, बरबांदा एवं टोर ग्राम पंचायतों के आर्द्रभूमि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन आर्द्रभूमि स्थलों का संरक्षण सुनिश्चित करते हुए स्थानीय ग्राम पंचायतों, स्व-सहायता समूहों एवं युवा समूहों की सहभागिता से इन्हें पक्षी अवलोकन केंद्र (बर्ड वॉचिंग सेंटर) के रूप में विकसित करना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, स्व-सहायता समूह के सदस्य, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक भी उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा आर्द्रभूमि संरक्षण के महत्व, स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण तथा इन स्थलों को पर्यावरणीय एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

 

आगामी कार्ययोजना के तहत सीईओ धरसीवां श्री आशीष केश्वरवानी के साथ पक्षी विशेषज्ञों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संरक्षण एवं विकास से संबंधित विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही चयनित सभी ग्राम पंचायतों में आर्द्रभूमि संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं नियम भी निर्धारित किए जाएंगे।

 

इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ेगी तथा भविष्य में इन स्थलों को प्रकृति एवं पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा।