Home छत्तीसगढ़ UPSC सलेक्टेड रौनक के निवास पहुंचे कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त,जिला पंचायत सीईओ...

UPSC सलेक्टेड रौनक के निवास पहुंचे कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त,जिला पंचायत सीईओ ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं 

94
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 06 मार्च 2026। देश की प्रतिष्ठित चयन परीक्षा यूपीएससी का आज परिणाम घोषित किए गए। यह हमारे जिले के लिए गर्व के क्षण थे। इस परिणाम मंे हमारे राजधानी के श्री रौनक अग्रवाल का नाम भी है, जिन्हें 772 रैंक प्राप्त हुआ है।  रौनक ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट अनुभव के तहत इंटरव्यू की तैयारी की थी। इस मॉक इंटरव्यू के पैनल में स्वयं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमान बिश्वरंजन थे।

 

रिजल्ट की घोषणा होने पर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ स्वयं रौनक के लोधीपारा में स्थित निवास पहुंचे, मिठाई खिलाकर उन्हें और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी एवं शॉल पहनाकर विवेकानंद रचित ज्ञानयोग पुस्तक देकर सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे पूरे जिले के लिए खुशी का क्षण है कि हमारे युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित हो रहें हैं। निश्चित ही सारे यूवाओं को प्रेरणा मिलेगी साथ ही भविष्य में बड़ी मात्रा में युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित होेंगे।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में श्री रौनक अग्रवाल ने जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट अनुभव के अंतर्गत अपना साक्षात्कार दिया था, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने अनुभव और सफलता की यात्रा साझा की थी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने रौनक अग्रवाल को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।