Home रायपुर सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच आरंग क्षेत्र की बैठक संपन्न,पदाधिकारियों की घोषणा

सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच आरंग क्षेत्र की बैठक संपन्न,पदाधिकारियों की घोषणा

1020
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

आरंग (छत्तीसगढ़) – सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच के आरंग क्षेत्र का प्रभार प्राप्त होने के पश्चात प्रभारी एवं प्रदेश संगठन सचिव (युवा मंच, छत्तीसगढ़) राजपुरोहित अविनाश शर्मा के नेतृत्व में आरंग क्षेत्र के युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरंग क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक युवा उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आरंग क्षेत्र की कार्यकारिणी का प्रारंभिक गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में सुदीप मिश्रा (आरंग), सोमेश चौबे (आरंग), प्रसन्न शर्मा (आरंग) एवं प्रखर शर्मा (आरंग) को दायित्व प्रदान किया गया।

सलाहकार समिति में सूरज शर्मा (अमेरी) एवं आलोक शर्मा (आरंग) को शामिल किया गया।

संगठन की कार्यकारिणी में अध्यक्ष – आयुष्मान शर्मा (बड़गांव), उपाध्यक्ष – अभिजीत शर्मा (आरंग), सचिव – आयुष दुबे (डिहारी), सह सचिव – आयुष तिवारी (आरंग), कोषाध्यक्ष – सौम्य शर्मा (आरंग), सोशल मीडिया प्रभारी – मयंक दुबे (पारागांव) एवं वेदांत शर्मा (आरंग), तथा सांस्कृतिक प्रभारी – आदित्य शर्मा (आरंग) को दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रभारी राजपुरोहित अविनाश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर संगठित कर सनातन धर्म, सामाजिक एकता और सेवा भाव को मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धर्म, संस्कृति और समाज के हित में आगे आकर सक्रिय भूमिका निभाएं तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आरंग क्षेत्र में धार्मिक यज्ञ, अनुष्ठान, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने संगठन शक्ति, सामाजिक एकता और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी बैठक में आरंग क्षेत्र के युवाओं की विस्तृत कार्यकारिणी समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया।