Home रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर...

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर कार्रवाई : ग्राम परसुलीडीह में बोरिंग करते पाए जाने पर मशीनें जब्त

26
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 18 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में धरसीवां तहसील के ग्राम परसुलीडीह में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में 17 मार्च 2026 को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था।

मौके पर धरसीवां तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे सहित राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए। जब्त वाहनों को थाना विधानसभा, रायपुर को सुपुर्द कर दिया गया है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।