Home प्रशासनिक कानून व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर और...

कानून व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर की हुई संयुक्त बैठक

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 23 मार्च 2026/ कानून व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वाेपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी कार्यक्रम हो वहां पर पूर्व से कार्यक्रम प्राप्त कर आयोजन स्थल विजिट करें और आयोजकों से वर्मा कमीशन की रिपोर्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहें। यह आयोजकों से लिखित में लिया जाए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम चाहे निजी हों या शासकीय, पीडब्ल्यूडी विभाग मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सीएमएचओ यह सुनिश्चित करें कि कारकेड सहित कार्यक्रम स्थल में चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थित रहें और साथ ही प्रोटोकॉल के अनुरूप आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता भी रहे। जिला सेनानी द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम में फायर सर्विस सहित आग बुझाने के उपकरण की व्यवस्थाएं रखें। मुख्यमंत्री के उतरने वाले स्थान में सभी तैयारी पुख्ता रखें।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विशेष रूप से ई एंड एम (E&M) के ईई माइक सिस्टम सहित सभी विद्युत व्यवस्थाओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। सभी अधिकारी एसओपी का पालन करें। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर एडीएम  उमाशंकर बंदे, एडीसीपी दौलत राम पोर्ते, सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रोटोकॉल अधिकारी मुकेश कोठारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने एवं नगर निगम उपायुक्त  विनोद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।