Home रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नरैया तालाब के समीप निर्माणाधीन वर्किंग वुमेन...

दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नरैया तालाब के समीप निर्माणाधीन वर्किंग वुमेन हॉस्टल के कार्य किया निरक्षण

50
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शासन के निर्देश पर नरैया तालाब के समीप निर्माणाधीन वर्किंग वुमेन हॉस्टल के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण स्थल पर पहुंचकर किया। कार्य की प्रगति को देखकर स्थल समीक्षा कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। दक्षिण विधायक ने निर्देशित किया कि इसी गति से कार्य करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करवाकर गुणवत्ता युक्त तरीके से वर्किंग वुमेन हॉस्टल के कार्य को पूर्ण करना प्राथमिकता से राजधानी शहर में सुनिश्चित किया जाये।

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने राजधानी शहर में नरैया तालाब के समीप एवं मठपुरैना क्षेत्र में रिक्त शासकीय भूमियों के स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को रिक्त शासकीय भूमियों को सुरक्षित करके वहां जनहित में योजनाएं बनाकर कियान्वित करने का शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश जनहित की दृष्टि से दिये।

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी के निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, मुख्य अभियंता संजय बागडे, कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता एवं अन्य संबंधित नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियो की स्थल पर उपस्थिति रही।