Home रायपुर 30 मार्च को सामान्य सभा बैठक,नगर निगम बजट आयोजित 

30 मार्च को सामान्य सभा बैठक,नगर निगम बजट आयोजित 

33
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 सोमवार को प्रातः 11 बजे नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत की गयी है.

नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक कार्यवाही में एक घण्टे की अवधि का नियमानुसार प्रश्नकाल निर्धारित है.

सामान्य सभा की बैठक में रायपुर नगर पालिक निगम का वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा और रायपुर नगर पालिक निगम के बजट वित्त वर्ष 2026-27 पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा सामान्य सभा की बैठक में बजट पर अभिभाषण की प्रस्तुति की जाएगी. नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में रायपुर नगर निगम एमआईसी की बैठक में लिए गए संकल्पों के अनुसार नियमानुसार निर्धारित 17 एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा एवं विचार – विमर्श हेतु विचारार्थ रखा जायेगा.

रायपुर नगर पालिक निगम के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट की रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तुति और महापौर मीनल चौबे द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के बजट पर अभिभाषण की प्रस्तुति सहित रायपुर नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के कव्हरेज हेतु प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया के सम्माननीय प्रतिनिधिगण मीडिया गैलरी में सादर ससम्मान आमंत्रित हैँ.

दिनांक- 30 मार्च 2026 सोमवार

समय – प्रातः 11 बजे

स्थान – मीडिया गैलरी, चतुर्थ तल, सामान्य सभा सभागार, नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन रायपुर