Home क्राइम रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने विवाद के कारण एक युवक पर हुआ...

रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने विवाद के कारण एक युवक पर हुआ जानलेवा हमला

32
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मौदहापारा थाना पुलिस ने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की मदद से महज 02 घंटे में किया आरोपी को गिरफ्तार

 दिनांक 29.04.2026 को समय लगभग सायं 05ः30 बजे रजबंधा मैदान क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गा कॉलेज के पास मौदहापारा बस्ती निवासी निजामुद्दीन का पुराना विवाद मौदहापारा तालाब पार क्षेत्र निवासी शहीद उम्र 22 वर्ष से था। उक्त विवाद के चलते निजामुद्दीन अपने एक साथी के साथ रजबंधा मैदान क्षेत्र स्थित एक चाय दुकान पर शहीद से मिलने गया, जहां दोनों के बीच पुनः विवाद बढ़ गया।

 

विवाद के दौरान आरोपी शहीद द्वारा समीप स्थित तरबूज दुकान से चाकू उठाकर निजामुद्दीन पर हमला किया गया, जिसमें उसके सीने, पीठ एवं कलाई पर वार किए गए। इस हमले में घायल को गंभीर (लाइफ थ्रेटनिंग) चोटें आईं।

 

 घटना की सूचना मिलते ही थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घायल को तत्काल उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति नियंत्रण में लाई गई।

 

घटना के पश्चात आरोपी शहीद फरार हो गया था, जिसे थाना मौदहापारा पुलिस टीम एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए शीघ्र ही हिरासत में लेकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 296, 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी – शेख शहीद पिता शेख वकील उम्र 19 साल निवासी रजबंधा मैदान के पीछे मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।