Home छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ आज करेंगे वित्त मंत्री निवास स्थान का...

स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ आज करेंगे वित्त मंत्री निवास स्थान का घेराव 

73
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

डांडेसरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश दैनिक वेतनभोगी फेडरेशन के आह्वान पर छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा 1 मई मजदूर दिवस को वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी के निवास स्थान का घेराव करेंगे।

छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के महामंत्री डागेश्वर पटेल, सह-सचिव मनोज कुमार चक्रधारी एवं धमतरी जिला मीडिया प्रभारी टिकेश्वर साहू ने बताया कि हमारी सन् 2011 से लेकर अब तक एक ही मांग है कि अंशकालीन से पूर्णकालीन करते हुए कलेक्टर दर पर वेतन।

जबकि छत्तीसगढ़ के समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ चुके हैं।

स्कूल सफाई कर्मचारियों के द्वारा कई बार सचिव महोदय, विधायक महोदय, मंत्री महोदय एवं मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाक़ात कर गोहर लगाने के पश्चात् भी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया हैं।

छत्तीसगढ़ के समस्त स्कूलों में कार्यरत 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी 1 मई मजदूर दिवस को रायगढ़ निवासी वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी के निवास का घेराव करेंगे, जिसमे किसी भी प्रकार की जन-धन या जान-माल के नुकसान होने पर सम्पूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होंगी।

धमतरी ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पवार, कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष नूतन कुमार साहू, मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन एवं नगरी ब्लॉक अध्यक्ष रविशंकर चेलक से अपने ब्लाक के सभी सदस्यों के साथ उपस्थित होने की अपील किया गया हैं।