Home रायपुर मिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोमा देवांगन उसके साथी और युवक के बीत्त...

मिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोमा देवांगन उसके साथी और युवक के बीत्त पार्किंग मॉल में जमकर विवाद!

76
0
Oplus_16908288
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से जुड़ा एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बताने वाली सोमा देवांगन और उसका साथी रॉकी बॉक्सर कुछ ग्रामीण युवकों और युवतियों के साथ जमकर विवाद करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में गाली-गलौज, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ जैसी घटनाएं साफ नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला शहर के एक मॉल की पार्किंग का है, जहां किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस होती है, जिसके बाद मामला हाथापाई में बदल जाता है।

आरोप है कि इस दौरान सोमा देवांगन और उसके साथी रॉकी बॉक्सर ने कुछ ग्रामीण युवकों के साथ मारपीट की और डंडे से गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। वीडियो में अभद्र भाषा और खुलेआम धमकी देने जैसे दृश्य भी सामने आए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में तेलीबांधा थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद सोमा देवांगन और रॉकी बॉक्सर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे थे। अब वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है और पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ने लगा है।

खिलाफ कई बार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में सूरजपुर जिले में भी एक पुलिसकर्मी द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस मामले में आरोप था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पुलिस और प्रशासन की छवि खराब करने की कोशिश की गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ लोग कानून और सामाजिक मर्यादाओं की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद आम लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया है कि आखिर खुलेआम गुंडागर्दी और अभद्रता करने वालों पर अब तक कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।