Home क्राइम बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंकेजेस के आधार पर कार्यवाही कर नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में...

बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंकेजेस के आधार पर कार्यवाही कर नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

थाना तिल्दा नेवरा के अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में दिनांक 28.01.2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक-22, सासाहोली स्थित अटल निवास में रेड कार्यवाही कर

महिला आरोपी मधु मिश्रा पति परस मिश्रा उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 22 शमशान घाट के पास अटल निवास सासाहोली थाना तिल्दा नेवरा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन) नगद राशि 1,87,000/-रूपये, 06 नग मोबाइल फोन, 01 नग टैब कुल अनुमानित कीमत 41,75,000/- रूपये एवं 03 नग बटनदार चाकू

जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था। 

इसके पश्चात प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उड़ीसा निवासी प्रणब कुमार नाइक एवं सफीकुल रहमान खान को उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर भेजा गया था

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार सलमान खान उर्फ़ खुर्शीद आलम को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्य पतासाजी करते हुए सलमान खान से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आरोपीगंण प्रणव कुमार नाईक एवं सफीकुल रहमान के साथ आरोपीया मधु मिश्रा को गांजा एवं प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन) की बिक्री करते थे।

 आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना से संबंधित *मारुति कार रिट्ज क्रमांक CG07 MA 0858 कीमती एक लाख रुपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। 

गिरफ्तार आरोपी

01. खुर्शीद आलम उर्फ सलमान खान पिता याकूब खान उम्र 32 वर्ष वार्ड क्रमांक 9 मकदूम नगर धरसीवा थाना धरसीवा जिला रायपुर