Home रायपुर संत शिरोमणि भूरा भगत की जयंती कतिया समाज रायपुर में सम्पन्न

संत शिरोमणि भूरा भगत की जयंती कतिया समाज रायपुर में सम्पन्न

61
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर। संत शिरोमणि भूरा भगत जी की जयंती उत्सव के अवसर पर रविवार को कतिया समाज रायपुर द्वारा भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मंडल अध्यक्ष बिंदिया शिव जी ने किया, जिसमें महिला मंडल की पदाधिकारी एवं समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर रायपुर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

श्रद्धालुओं द्वारा भगवान हटकेश्वर नाथ महादेव जी का आकर्षक श्रृंगार कर सुख-समृद्धि एवं समाज की खुशहाली की कामना की गई। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना की।

इसके पश्चात भीम नगर स्थित शिव मंदिर से महादेव घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुष,युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ एवं संत शिरोमणि भूरा भगत जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महादेव घाट पहुंचने पर बाबा हटकेश्वर नाथ जी एवं संत शिरोमणि भूरा भगत जी की आरती संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कतिया समाज रायपुर की महिला मंडल एवं समाज के सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। 

आयोजन समिति ने बताया कि संत शिरोमणि भूरा भगत जी के आदर्श एवं सामाजिक समरसता का संदेश समाज को प्रेरित करता है।

 इसी उद्देश्य के साथ हर वर्ष जयंती उत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता