Home छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारियों के लिए श्रम विभाग ने निर्देश प्रेषित किया

स्कूल सफाई कर्मचारियों के लिए श्रम विभाग ने निर्देश प्रेषित किया

279
0
Oplus_16908288
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

डांडेसरा। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 01 मई 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा रायगढ़ में वित्त मंत्री निवास घेराव किया गया था एवं जिला कलेक्टर को स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। इस आंदोलन में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए थे।

ज्ञापन में स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालीन करते हुए श्रमायुक्त दर से वेतन भुगतान करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई थी। संगठन द्वारा लगातार आंदोलन, रैली एवं ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा था।

अब श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस संबंध में पत्र जारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रेषित किया गया है, जिससे स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांगों के निराकरण की संभावना मजबूत हुई है। शासन द्वारा जारी पत्र से प्रदेशभर के स्कूल सफाई कर्मचारियों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।

छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री एवं अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री डागेश्वर पटेल, अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के धमतरी जिला मीडिया प्रभारी टिकेश्वर साहू ने बताया कि यह सफलता कर्मचारियों की एकजुटता एवं लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मजदूर दिवस पर किए गए आंदोलन का सकारात्मक असर शासन स्तर पर देखने को मिल रहा है तथा स्कूल सफाई कर्मचारियों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

उन्होंने आंदोलन में शामिल समस्त कर्मचारियों, पदाधिकारियों एवं प्रदेशभर से आए साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन आगे भी कर्मचारियों के हित में संघर्ष करता रहेगा।