Home क्राइम एम.डी.एम ड्रग्स के साथ आरोपी शशांक तांडेकर गिरफ्तार

एम.डी.एम ड्रग्स के साथ आरोपी शशांक तांडेकर गिरफ्तार

39
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत सी.एस.ई.बी. मैदान पास चारपहिया वाहन में आरोपी को एम.डी.एम के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।

 आरोपी के कब्जे से कुल 2.69 ग्राम एम.डी.एम ड्रग्स किया गया है जप्त।

 घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन को भी किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,50,000/- रूपये।

 आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 220/26 धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

प्रकरण में फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर प्रकरण में की जायेगी End-to-End कार्यवाही।

 

विवरण – पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में नॉर्थ जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। 

 इसी क्रम में दिनांक 23.05.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कलिंग नगर स्थित सी.एस.ई.बी. मैदान के पास चारपहिया वाहन में 01 व्यक्ति अपने पास एम.डी.एम ड्रग्स रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसपर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को आरोपी को एम.डी.एम ड्रग्स के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को चिन्हांकित कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान चारपहिया वाहन में 01 व्यक्ति उपस्थित था। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शशांक तांडेकर निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा शशांक तांडेकर की तलाशी लेने पर उसके पास एम.डी.एम ड्रग्स रखा होना पाया गया। 

 जिस पर आरोपी शशांक तांडेकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.69 ग्राम एम.डी.एम ड्रग्स तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन एवं 01 मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 220/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

 प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। 

गिरफ्तार आरोपी- शशांक तांडेकर पिता बाबूलाल तांडेकर उम्र 28 साल निवासी आदर्श नगर गली नं. 03 पहाड़ी चौक गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।*