Home क्राइम 05 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

05 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

39
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

थाना – तिल्दा नेवरा, जिलारायपुर 

अपराध क्रमांक – 238/2026

धारा – 20(बी) एनडीपीएस एक्ट

जप्त सामग्री

मादक पदार्थ गांजा, कुल वजन 05 किलो 770 ग्राम, कीमती लगभग ₹2,75,000/-

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा साइन, क्रमांक CG-22- A F-6686, कीमती लगभग ₹70,000/-

कार्बन कंपनी का एक की पैड मोबाइल फोन

कुल जुमला कीमती लगभग ₹3,46,000/-

विवरण

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22- A F-6686 से एक लाल-पीले रंग के थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

सूचना की गंभीरता तथा आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ को खपाने अथवा मौके से फरार होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लाल-पीले रंग के थैले में रखे तीन सफेद पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 05 किलो 770 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,75,000/- आंकी गई। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22- A F-6686 तथा कार्बन कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा जप्त गांजा, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹3,46,000/- मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 238/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।

सराहनीय पुलिस कार्यवाही

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपन्न की गई।

थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में उप निरीक्षक विकास देशमुख, आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक संदीप सिंह, किशोर शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरफ्तार आरोपी

01. हिमालय वर्मा उर्फ प्रिंस, पिता खिलावन वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, बलौदाबाजार।

02. शिव वर्मा, पिता रूपसिंह वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी दशरभा रोड, बलौदाबाजार।

रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।