Home क्राइम डीसीपी पश्चिम : एक हफ्ते में आबकारी, नारकोटिक्स, जुआ-सट्टा,आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक...

डीसीपी पश्चिम : एक हफ्ते में आबकारी, नारकोटिक्स, जुआ-सट्टा,आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों में बड़ी सफलता

25
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल (भापुसे) एवं श्री राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रायपुर के निर्देशन में दिनांक 01.06.2026 से 08.06.2026 तक पश्चिम जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान आबकारी, नारकोटिक्स, जुआ-सट्टा, आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई। पश्चिम जोन के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा लगातार दबिश एवं चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

पश्चिम जोन पुलिस द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा, हथियारबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।